हम सभी लगता है
जैसे खड़े हैं एक ही जगह पर
किसी पेड़ की तरह
पर हमारी हदें इच्छाएं फैलती हैं
तनों की तरह
हम जीना चाहतें हैं
अपनी तरह से
चाहते हैं मंजिलें खुद की हों और
रास्ते भी खुद बनायें
हो न हो कोई साथ पर
कामयाबी ढूंढ लायें
बेमतलब भागें कभी कभी की शायद
कुछ मिल जाए
पर कहाँ होता है यह सब
अपनी तरह से जीने की जिद बस पागलपन है
उम्र भर जलाती रहे
ऐसी जलन है
असल में हम सभी जिंदा हैं
औरों के नसीब पर
जैसे पेड़ जिंदा है अपनी ज़मीन पर