Monday, August 5, 2013

वक़्त करवट बदल रहा है फिर 
कोई गिर कर संभल रहा है फिर ।

आज फिर कुछ खुदा से माँगा है 
कोई घर से निकल रहा है फिर ।

आँख से चंद आंसू टपके हैं 
कोई सपना पिघल रहा है फिर ।

आँख नम हैं कि लब जमे से हैं 
कोई बिछड़ों से रहा है फिर ।

आज कुछ लोगो मुझको समझाओ
कोई अरमां मचल रहा है फिर ।
- शिव

No comments:

Post a Comment